देवघर संताल एक्सप्रेस:-कर्मसंभव इंटरनेशनल स्कूल, देवघर एवं रोहिणी दोनों शाखाओं में
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता दिवस सह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सरदार पटेल की तस्वीर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर के किया गया। इसके बाद सभी बच्चों ने मिलकर बहुत सारे दिया जलाया तथा मनमोहक एवं आकर्षक रंगोली बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बासुदेव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।स्वतन्त्रता आन्दोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेडा संघर्ष में हुआ। गुजरात का खेडा खण्ड (डिविजन) उन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने अंग्रेज सरकार से भारी कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तो सरदार पटेल,गांधीजी एवं अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हे कर न देने के लिये प्रेरित किया। अन्त में सरकार झुकी और उस वर्ष करों में राहत दी गयी। यह सरदार पटेल की पहली सफलता थी। वह एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे,जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत,स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया।
भारत और अन्य जगहों पर, उन्हें अक्सर हिंदी, उर्दू और फ़ारसी में सरदार कहा जाता था,जिसका अर्थ है “प्रमुख”। बारदोली सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहां की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की।
विद्यालय के बच्चे अमित कुमार एवं नमन कुमार ने सरदार पटेल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गृह मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। इसको उन्होने बिना कोई खून बहाये सम्पादित कर दिखाया। केवल हैदराबाद स्टेट के आपरेशन पोलो के लिये उनको सेना भेजनी पडी। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। सन १९५० में उनका देहान्त हो गया।
शिक्षकों द्वारा बच्चों को इस दीपावली सभी को अपने घरों में विदेशी लाइट को छोड़कर मिट्टी के दिए जलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक विवेक सिंह, कमल भास्कर,दिव्या कुमारी,ओमप्रकाश मिश्रा,नेहा कुमारी,बबली कुमारी, मुस्कान कुमारी,पायल कुमारी, दिवाकर कुमार,अमित पांडे,पूजा भारती, उत्तम कुमार,गोपी पांडे, रीति दुबे , रुपेश कुमार,पूजा सिंह, प्रिया भारती, निशा देव आदि की भूमिका सराहनीय रही।




