मधुपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने आज दर्जनों गांवों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। गंगा नारायण सिंह ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं नेता नहीं, आपका बेटा हूँ! बेटा समझकर मुझे अपना सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दीजिए, ताकि झारखंड विधानसभा में आपकी आवाज बन सकूं।” उन्होंने राज्य के विकास के मुद्दे पर बात करते हुए कहा, “झारखंड बनने के बाद भाजपा सरकार ने विकास की जो राह पकड़ी, उसे बाद की सरकारों ने भटका दिया। वर्तमान हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं! यहां के नेता अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं।” गंगा नारायण ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “भगवान की कृपा से मुझे किसी चीज की कमी नहीं है। मैंने सेवा का संकल्प लिया है, और इसी भावना से मैं आपके द्वार आया हूँ। आप एक बार मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजें! मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा।” उन्होंने बलथरवा, कसुवाडीह, मननपुर, राजपुरा, बाघमारा, पथरिया, गोवरदाहा, बड़ेमुक़ा, बरावां, नयाडीह जैसे गांवों में जाकर जनता का आशीर्वाद लिया। इस जन आशीर्वाद यात्रा में मंडल अध्यक्ष जमुआ मुखिया पप्पू वर्णवाल, अमोद सिंह, मनोज झा, देवशरण मंडल, देवनारायण यादव, सचिन तुरी, टार्जन तुरी, आलोक झा, बलभद्र रॉय, गुड्डू, प्रमोद शाही और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।




