देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज बुधवार को विधानसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से दीपोत्सव के साथ मतोत्सव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया। इसके अलावे आज आयोजित कार्यक्रम में बीएलओ, कैम्पस एम्बेस्डर, मीडिया व स्वीप कोषांग कर्मियों के अलावा समाहरणालय के कर्मी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता स्लोगन व रंगोली के साथ दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावे दीपोत्सव के साथ मतोत्सव जागरूकता कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त नवीन कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर 20 नवम्बर को मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को मतदाता संकल्प भी दिलाया गया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान भारत के नक्शे, वोट करेगा देवघर, स्वीप देवघर एवं मतदाता जागरूकता स्लोगन के साथ दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही दीपोत्सव के साथ मतोत्सव कार्यक्रम के तहत निर्वाचन से जुड़ी जानकारी, मतदान के महत्त्व को लेकर दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का एक अनुठा प्रयास किया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार,सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ मीडिया व स्वीप कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।




