भुगतान नहीं मिलने से नहीं करा पा रहा बीमार माता का इलाज, वरीय डाक अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार
रानीश्वर। किसान विकास पत्र के परिपक्वता के आठ माह के बाद भी ग्राहक विश्वजीत गोराई को भुगतना नहीं मिल पा रहा है। विश्वनाथ का किसान विकास पत्र मार्च 2024 में परिपक्व हो गया है। उसी समय से वह भुगतान पाने के लिए मसानजोड़ के उप डाक घर का चक्कर काट रहा है। विश्वजीत ने बताया कि उसने दिनांक 30 जनवरी 16 को यहां से पांच-पांच हजार का चार किसान विकास पत्र बनवाया था। परिपककता के बाद उसे चालीस हजार भुगतान होना है। प्रमाण पत्र संख्या 254428, 254429 ,254430 व 254431 का प्रमाण पत्र बिश्वजीत एवं उसकी पत्नी पुतुल गोराई के नाम पर संयुक्त रूप से है। बताया कि मेरी माता रेवती गोराई बीमार है| किसान विकास पत्र की राशि से माता जी का इलाज कराना है। भुगतना नहीं होने के कारण माता का इलाज नहीं करा पा रहा हूं। विश्वजीत ने बताया कि वह डाक घर का चक्कर काटकर थक हार गया है । विश्वजीत ने मीडिया के माध्यम से वरीय डाक अधीक्षक से भुगतान में मदद करने की गुहार लगाई है जिससे वो अपनी माता का इलाज करा सकें।




