सरैयाहाट। प्रशासन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव भय मुक्त और निष्पक्ष कराने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीपीओ अमित कच्छप और सीओ राहुल शानू प्रखंड के संवेदनशील गाँवों में जाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उन्हें बढ़ चढ़ कर मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीपीओ अमित कच्छप ने बताया की क्षेत्र के लोग भय मुक्त होकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था होगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस नज़र रख रही है। सीओ राहुल शानू ने बताया की इस बार संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें। इस दौरान सर्कल इंस्पेक्टर बिशुन देव पासवान, सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद, हँसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।




