जरमुंडी । आगामी झारखंड विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बासुकीनाथ नगर स्थित रॉयल पैलेस में डोर टू डोर कैंपेन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरवकांत, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश राव, विधानसभा संयोजक (सोशल मीडिया) पप्पू सिंह सहित विधानसभा प्रभारी चुन्नु कांत की उपस्थिति थे। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव की बारीकियों से भी अवगत कराया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बासुकीनाथ नगर के प्रत्येक बूथ से पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी के सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने जरमुंडी विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। कहा कि यह प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को न केवल चुनावी रणनीतियों से अवगत कराता है, बल्कि उन्हें एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा भी देता है।




