मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कठलिया पंचायत की सुंदरपुर गांव की एक चालीस वर्षीय लुगुमुनी सोरेन पति स्व सत्यनारायण हांसदा की देहांत बगैर इलाज के कारण हो गई। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस वालों पर इसकी मौत का कारण बताया है। और इस पर कारवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पति का देहांत 10 साल पूर्व हो चुका है उनकी दो बेटियां है की संतान होने के कारण दोनों बेटियों के विवाह के पश्चात देखरेख करने वाला कोई नहीं है। वह दो तीन दिनों से बीमार थी गांव में पहुंचे एक झोलाछाप डाक्टर ने सुई दिन को लगाया। गत मंगलवार को अचानक शाम को दो से तीन बार खून की उल्टी करने लगी। ग्रामीण बाबुजन मुर्मू ने रात 08 बजे को 108 टाल फ्री नंबर पर काल किया। रांची आफिस से होल्ड में रखकर मसलिया बात कराने की बात कह कर काट दिया। दोबारा काल ही नहीं उठाया। इस क्रम में दो घण्टे बीत गया। और खून उल्टी के कारण सांस लेने में दिक्कत बढ़ी लुगुमुनी ने अंततः दम तोड़ दी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पूरे झारखंड में कराई गई थी इससे पूरे झारखंड के गरीब गरबा लोगों की जान बच जाती थी। एक फोन काल करने के आधे घंटे के भीतर यह गाड़ी रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में खोजते हुए मरीजों तक पहुंचती थी। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि एक बार फोन लगने के बाद दोबारा 108 पर काल नहीं लगता। अगर 108 वाहन से लुगुमुनी को सकुशल मसलिया या दुमका अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद यह महिला का मौत इतना दर्दनाक नहीं होता। ग्रामीण बाबूजन मुर्मू,बिटका मुरमू,बालदेब, हांसदा,लाकधन किस्कू,निर्मल मुर्मू,,बिजय मुर्मू,अनिल हांसदा,पाने हांसदा,सनातन हांसदा,कारमेल हांसदा,समलाल मुर्मू,सनत हांसदा,प्रमोद हांसदा,प्रेम हांसदा आदि ने उक्त 108 संस्था पर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है।




