राजमहल:-प्रखंड अंतर्गत कसवा पंचायत के इंगलिश ग्राम में प्रखण्ड अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की एक चुनावी सभा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य इस विधानसभा चुनाव को लेकर था।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा की इस विधानसभा चुनाव में अपने महागठबंधन प्रत्याशी एम टी राजा को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजें ताकि हम लोगों की बात विधानसभा की आवाज बन सके।साथ ही यह कहा की पिछले महागठबंधन सरकार में जिस प्रकार पूरे झारखंड में हर तबके के लोगों की भलाई के लिए कई योजनाओं फूलों झानो आशीर्वाद योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना,अबुआ आवास ,किसानों का कर्ज माफी,बिजली बिल माफी योजना,200 यूनिट बिजली फ्री,मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजनाको धरातल पर लाकर सभी लोगों के बीच लाभ पहुंचाने का काम किया है।ठीक उसी प्रकार इस चुनाव में जीत के बाद फिर से महागठबंधन की सरकार पिछले योजनाओं से भी बेहतर योजनाएं हम सभी को लाभ के रूप में देगी।मौके पर जिला सचिव खुर्शीद नाजरी,मुमताज अंसारी,महावीर मंडल,सुभाष दास,मनोहर दास,पिंटू कुमार शाह,शौकत शेख़,सुशील हसदा,विनय कुमार शाह,बीरबल दास,ब्रह्मदेव ठाकुर,आरिफ अंसारी,जलकर हुसैन,सुदामा मंडल,बनवाली मंडल,अरुण शाह,पंकज कुमार कर्मकार,मिथुन मंडल,राजेश मंडल सहित सैकड़ो महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।




