साहिबगंज । जिले में काली पूजा पर्व व विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विधि व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों में एसडीपीओ किशोर तिर्की व नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व मे बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर थाना से चलकर चौक बाजार के रास्ते एलसी रोड से बादशाह चौक, गुल्ली भट्टा, रसूल पुर दहला से पटेल चौक होते हुए ग्रीन होटल के रास्ते कुलीपाड़ा होकर सीधे बरतल्ला से लॉन्च घाट तक पहुंची। इसके बाद वहा से टमटम स्टैंड से होकर कॉलेज रोड चैती दुर्गा से पूर्वी फाटक तक गई। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द बनाए रखे साथ ही उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की है। कहा है कि किसी भी धर्म समुदाय या व्यक्ति विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट ना करें। उन्होंने आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मानने की अपील किया है।
मौके पर एसआई गौरव कुमार, एस आई प्रदीप कुमार महतो सहित कई पुलिसकर्मी व टाइगर मोबाइल के जवान भी मौजूद थे|




