नाला । बुधवार को सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने नाला सीएचसी तथा डायरिया प्रभावित क्षेत्र बड़ारामपुर का निरीक्षण किया। मालूम हो कि पीछले दिन मंगलवार को नाला प्रखंड अंतर्गत बड़ारामपुर में डायरिया ने पांव पसारा। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० लियाकत अंसारी की तत्परता से एम्बुलेंस के द्वारा डायरिया पीड़ित मरीजों को नाला सीएचसी में इलाज किया गया।कल नाला सीएचसी में 3 मरीज इलाजरत थे।जिसमें आज 2 इलाजरत हैं।वहीं मेडिकल टीम के द्वारा बड़ारामपुर डायरिया प्रभावित गांव में शिविर लगाकर मरीजों की देखभाल की जा रही है।
वहीं इस महामारी की सूचना पाते ही सिविल सर्जन डाॅ आनंद मोहन सोरेन ने भी जिला मेडिकल टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र बड़ारामपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान सिविल सर्जन ने पूरे गाँव का भ्रमण कर वहां के रहन-सहन तथा विभिन्न जल श्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त की और तमाम ग्रामीणों को एहतियात बरतने,ताजा भोजन करने,स्वच्छ पानी पीने आदि का सुझाव दिए। बताया जाता है कि बड़ारामपुर गांव में अभी कुल 3 वर्ष का बच्चा सहित 6 मरीज संक्रमित है।जिसका शिविर में मेडिकल टीम के द्वारा इलाज जारी है।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी,सीएचओ मुस्कान श्री,एमटीएस अहमद रजा परवेज, एमपीडब्ल्यू शांतिमय मंडल, सहिया साथी मिठु सो, सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।



