मधुपुर संताल एक्सप्रेस :- भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी “गंगा नारायण सिंह” ने मंगलवार को हुसैनाबाद मंडल में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बारासोली, गोयठाडीह, मड़़कियारी, चिगुपुरा, रामरायडीह, मघवाडीह, और उधवाडीह जैसे गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उत्साह से कहा, “इस बार हम कोई चूक नहीं करेंगे। मधुपुर विधानसभा में भाजपा का परचम लहराना है।” इस मौके पर गंगा नारायण सिंह ने कहा, “हमें झारखंड की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है।जब तक झारखंड में डबल इंजन की सरकार नहीं होगी, विकास को गति नहीं मिलेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि “झामुमो सरकार के कार्यकाल में भाजपा के कई विकास कार्यों को रोक दिया गया है, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। मधुपुर के हर सरकारी विभाग में बिना कमीशन कोई काम नहीं होता। ऐसे कमीशनखोर मंत्रियों से मधुपुर को बचाना है।” इस जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष अमोद सिंह, मनोज शाही, राहुल, जितेंद्र, कंचन दास, पिंटू सिंह, और केशव झा भी शामिल थे, जो जनता को भाजपा के साथ जुड़ने का संदेश दे रहे थे।




