मधुपुर: जेएलकेएम पार्टी के प्रत्याशी “सद्दाम हुसैन” ने मंगलवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। उन्होंने निर्वाची सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद जेएलकेएम प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया— कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर नारे लगाए, जैसे “टाइगर जयराम महतो जिंदाबाद!”, “जेएलकेएम जिंदाबाद!”, “कैंची छाप जिंदाबाद!” और “सद्दाम हुसैन जिंदाबाद!” इस मौके पर सद्दाम हुसैन ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर काम किया जाए! हम शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने का हर संभव प्रयास करेंगे।” कार्यक्रम में जेएलकेएम के कद्दावर नेता सिकंदर आलम, जिला सचिव मिलन सेन, जिला उपाध्यक्ष उदय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष चांद हसन, नगर अध्यक्ष इबरार अंसारी, और युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन दास जैसे प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। सभी ने सद्दाम हुसैन को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और क्षेत्र में बदलाव का संकल्प जताया!




