साहिबगंज । आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रणधीर प्रसाद चौरसिया ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाची पदाधिकारी सह राजमहल एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।वही नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव में जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि अगर जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला और वह विधानसभा जाते हैं।तो दिल्ली और पंजाब मोंडल के तरह राजमहल में शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार,पानी,बिजली जैसे अन्य समस्या का समाधान किया जायेगा।




