नामांकन में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा,जीत का किया दावा
राजमहल । झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतिम दिन मंगलवार को राजमहल निर्वाचन क्षेत्र के करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिनमें में निर्दलीय प्रत्याशी अधीर कुमार मंडल,सपा के शहादत हुसैन, शिवसेना से मुरलीधर तिवारी, सद्दाम हुसैन सहित अन्य ने नामांकन पत्र एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कपिल कुमार के पास नामांकन पत्र जमा किया। वहीं सभी प्रत्याशियों ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क बिजली पानी सहित अन्य समस्या का समाधान करने की बात कही। साथ ही अपनी अपनी जीत का दावा किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अधीर कुमार मंडल को समर्थकों ने फूल की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं समर्थन में जमकर नारेबाजी की।इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अधीर कुमार मंडल ने मीडियाकर्मियों के द्वारा सवालों को जबाव देते हुए कहा कि राजमहल की जनता वर्षों से विकास से दूर है, उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक अनंत कुमार ओझा क्षेत्र के जनता से किए वादे में खरा नहीं उतरा है, क्षेत्र की जनता अपने आपको ठगा एवं उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।हमारी जीत का मतलब होगा क्षेत्र के विकास से पिछड़े,आमजनता की जीत होगी। मौके पर चांय विकास समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मानव मंडल, सचिव दिपनारायण मंडल, प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल कुमार मंडल, सुवेश मंडल, गोपाल मंडल, अशोक मंडल, सर्जन मंडल, जयदेव मंडल, उत्तम कुमार मंडल, सुखेदव मंडल,रतन मंडल, संतोष मंडल,मदन मंडल सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।




