साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल में रविवार की रात प्रसूता से सेवा शुल्क के नाम पर रुपये लेने के मामले में दैनिक अखबार संथाल एक्सप्रेस प्रमुखता से खबर प्रकाशित कि थी. जहाँ एएनएम एवं सफाई कर्मचारी के द्वारा प्रसूति महिला से सेवा शुल्क के नाम पर पलीता लगता नजर आ रहा था.जहां अस्पताल की ऊपरी तल्ला डिलीवरी के लिए महिला आई महिलाओं से बधाई के नाम पर हजारों रुपए ऐठा जा रहा था. अस्पताल में भर्ती जच्चाओं ने इस बात को खुद स्वीकार किया था कि साहिबगंज के बड़े सदर अस्पताल में मुक्त इलाज के नाम पर गर्भवती महिलाओं के साथ गंदा खेल खेला जा रहा था. और बधाई के नाम पर धड़ल्ले से पैसा ली जा रही थी. इसके बाद जिले के सिविल सर्जन ने आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक डीएस डॉ मुकेश कुमार को जांच के लिए आदेश दिया गया जांच में बधाई के नाम पर पैसा लेने के मामला सत्य पाया गया | वही इस पर जांच करते हुए प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने इस आरोप में एएनएम ममता कुमारी को प्रसूता वार्ड से हटाते हुए इमरजेंसी में प्रतिनियुक्त कर दिया है। इधर प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त एएनएम को प्रसूता वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पैसे लेते कोई भी पकड़ा गया तो उसपर कार्रवाई तय है।




