कुछ दुकानदारों ने काटे चांदी, कुछ में छाया रहा मायूसी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।धनतेरस के शुभ अवसर पर में जिले भर में धूम है। किया शहरी किया ग्रामीण सभी और ऊंची ऊंची दुकानें सजी है। जिले के आमरापाड़ा,पाकुड़ीया ,हिरणपुर लिट्टीपाड़ा व महेशपुर सभी जगह धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और अपनी बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। अगर शहरी क्षेत्र की बात करें पूरे पाकुड़ शहर में धनतेरस के मौके पर कहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान तो कहीं स्टील गोदरेज अलमीरा पलंग आदि के भरमार हैं। शहरी क्षेत्र में ध्वनि विस्तार यंत्र से के माध्यम से लोगों को एक से अप बढ़कर एक गिफ्ट की बातें बताकर खरीदारी के लिए विभिन्न दुकानदार ग्राहकों कोअपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बिना ब्याज पर किस्त में सामान उपलब्ध करा रहे हैं। मोटरसाइकिलों की दुकान हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान लोग खरीदारी करने के लिए आतुर हैं। टीवी फ्रिज कुकर वाशिंग मशीन पीतल के बर्तन तांबे के बर्तन स्टील अलमेरा पलंग सोफा सेट डाइनिंग टेबल से लेकर चम्मच गमला साइकिल तक की खरीदारी कर रहे हैं। जिसकी जैसी बजट है अपनी उपयोगिता और बजट के हिसाब से खरीदारी करने में जुटे हैं। सोने एवं गहनों की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने इस अवसर पर डाकघर एवं बैंकों में अपनी फिक्स राशि जमा की।धनतेरस के दिन कई घरों में धनतरी भगवान की पूजा अर्चना करते भी देखा गया। जबकि कुछ दुकानों में ग्राहकों की संख्या ना बहुत कम दिखी। एक फर्नीचर की दुकान के मालिक ने अपना नाम ना बताने के शर्त पर बताया कि की धनतेरस को देखते हुए काफी सामान मंगाया था। किंतु बिक्री न के बराबर हो रही है जिससे दुकानदारों मे खुशी के बजाय मायूसी है। जबकि कुछ दुकानदारों की बिक्री अच्छी है। धनतेरस को लेकर बाजारो में काफी भीड़ भाड़ रहा।



