भाजपा हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान के अलावा कुछ नहीं कर सकती : सांसद सुखदेव भगत
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निशात आलम द्वारा मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कियागया । नामांकन के पश्चात स्थानीय रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी की ओर से विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झामुमो एवं अन्य इंडिया गठबंधन की तमाम पार्टी के कार्यकर्ता एवं नागरिक भारी संख्या में उपस्थित हुए ।चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है ,चुनाव अभी बाकी है। कहां की इस भीड़ को देखकर आप जीत का अनुमान लगा ले। राजमहल लोकसभा के झामुमो सांसद विजय हंसदा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड प्रदेश में विकास की झड़ी लगा दी है।उन्होंने किसानों का कर्ज ,बिजली बिल माफ किया। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाया। केंद्र सरकार ने झारखंड का प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दिया। हेमंत सरकार ने राज्य के लोगों को अबुआ आवास दिया। अभी क्या है चुनाव के बाद हर नागरिक को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से निशात आलम के पक्ष में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम क्षेत्र के दुख दर्द में हमेशा आपके साथ खड़ा रहे। उन्होंने जो कल्पना की थी उनके कामों को आगे बढ़ाना है। अब आप सभी का समर्थन और सहयोग चाहिए। सभा में लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद हिंदुस्तान पाकिस्तान के अलावा कोई मुद्दा ही नहीं है वह मूल मुद्दा से आम लोगों को भटका रही है। भाजपा 11 साल तक देश में सिर्फ अपने मित्रों को आगे बढ़ाने के काम किया है। दलितों आदिवासियों और पिछड़े वर्ग का शोषण किया है। झारखंड का 1.96 लाख करोड़ रॉयल्टी बकाया का भुगतान केंद्र सरकार नहीं कर रही है। नहीं तो यह राज्य सोने का चिड़िया कहलाएगा। यह देश संविधान से चलेगा उनके बताएं एजेंट से नहीं। झारखंड में 18 साल तक शासन करने वाली भाजपा को कभी घुसपैठ याद नहीं आई अब जब चुनाव नजदीक है तो उन्हें बांग्लादेशी का मुद्दा उछल दिया। किंतु झारखंड सरकार इन सब मुद्दों से परे केवल जनमानस के विकास जनता की विकास क्षेत्र का विकास करने में पूरा ध्यान केंद्रित की है । जिसका जीता जागता उदाहरण आज रानी ज्योति में स्टेडियम में देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि आने वाले 20 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को वोट करें ताकि झारखंड से भाजपा की पूरी रूप से सफाया हो सके।झारखंड में हेमंत सरकार विकास के मुद्दे पर वोट मांगती है।उन्होंने कहां की केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है। मौके पर तनवीर आलम, बरकत खान मनसरुल हक, श्री कुमार सरकार। झामुमो जिला अध्यक्ष आदि अनेक नेता उपस्थित रहे।



