महगामा प्रतिनिधि गोड्डा/ हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली एवं धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी, गणेश एवं मां सरस्वती की मूर्ति सहित पूजा-पाठ सामग्री के आलावे अन्य सामानों की खरीदारी करने को लेकर महागामा के बाजार में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। महागामा बसुआ चौक स्थित वीर शहीद कुंवर बटेश्वर सिंह की प्रतिमा के समीप आसपास के लगे दूकानों में सामानों की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का भीड़ इस कदर देखा गया कि ग्राहकों को दूकान से कोई भी सामानों की खरीदारी करने के लिए काफी समय तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा था। वहीं दूसरी ओर दूकादारों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए, बसुआ चौक सहित पूरे महागामा बाजार परिसर में दुकानदार ने अपने-अपने दूकानों में सामानों का सजावट करने के आलावे रंग-बिरंगे इलेक्ट्रॉनिक एलईडी रोशनी में नहला दिया गया था। तथा कई ऐसे दुकानदार जो कि अपने दूकानों में ज्यादा से ज्यादा सामानों की बिक्री को लेकर धनतेरस के मौके पर किसी अच्छे कंपनी के सामानों की खरीदारी करने पर ग्राहकों को विशेष छूट के आलावे कई तरह का ऑफर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। इस बार धनतेरस एवं दिपावली के मौके पर दूकानो में खरीदारी करने को लेकर ग्राहकों का अत्यधिक भीड़-भाड़ को देखने हुए महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में महागामा बाजार, बसुआ चौक एवं केंचुआ चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहे पर महिला एवं पुरुष आईआरबी जवानों के अन्य पुलिस बल जवानों का तैनाती किया गया था। इसके आलावे पुलिस बल जवानों का एक विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील जगहों पर मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। ताकि दीपावली को लेकर धनतेरस के मौके पर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटनाएं नहीं घटे। तथा महागामा बाजार परिसर में असमाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति लोगों से निपटने के लिए महागामा पुलिस की ओर पैनी नजर रखा जा रहा था। इस मौके पर महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित के आलावे दर्जनों महिला एवं पुरुष आईआरबी जवान मुस्तैद थे।



