संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा : विस चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार इंटरडिस्ट्रिक्ट/इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर सघन जांच जारी है। इसी क्रम में बरहरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महताबपुर चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से भरी मात्र में चार लाख 66,500 -रुपए बरामद किया है, वाहन चालक एवं वाहन में मौजूद व्यक्ति के द्वारा उक्त कैश के संबंध से कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है



