देवघर संताल एक्सप्रेस:-संत फ्रांसिस स्कूल बी० देवघर की वागीशा स्वास्ति ने राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संत फ्रांसिस स्कून एवं देवघर वासियों का मान बढ़ाया है। यह राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मुंबई स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल गोरेगाँव में संपन्न हुई। जिसमें वागीशा,बिहार/झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के छात्र छात्राएँ सम्मिलित हुए जिसमें अपनी वाकपटुता एवं कुशल सम्प्रेषण का प्रदर्शन करते हुए संत फ्रांसिस स्कूल की वागीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संत फ्रांसिस स्कूल एवं देवघर वासियों को गौरवान्वित किया है। जिसका विषय “एनिमल शूड हैव राइट्स लाइक ह्यूमेन्स” (Animal should have rights like humans) था।
वागीशा पक्ष में अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की, उसने अपनी तर्कशक्ति का जो परिचय दिया वह निश्चित रूप से सराहनीय है.निर्णायक मंडली द्वारा इस बात की प्रशंसा की गई। इस प्रकार की उपलब्धि पहली बार संत फ्रांसिस की वागीशा के द्वारा प्राप्त किया गया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य फा० अब्राहम कोलाडियिल T.O.R एवं उपप्राचार्य फा० प्रसेन्नजीत टोप्पो T.O.R ने हार्दिक शुभकामना व्यक्त की एवं आगे भी छात्र छात्राओं को ऐसी प्रतिभा प्रदर्शन करने की सलाह दी। द्वादश कला की छात्रा श्रेया केशरी को नेशनल कियेटिव राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।इस उपलब्धि में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सर जोश जोसेफ एवं दीपक थॉमस सर सीबी के० ई० एवं सौम्या झा की भूमिका सराहनीय रही। इन सबों के मार्गदर्शन में इनकी प्रतिभा प्रस्फुटित पल्लवित होकर फलित अवस्था में प्राप्त की। सुश्री उर्मिला मरांडी ने इन छात्राओं को अपना बहुमूल्य समय देकर इन्हें प्रोत्साहित किया।




