हेमंत ने बहन सीता का अपमान किया है। हम पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे
सरकार बनते ही हर माह बहनों खाते में दिए जाएंगे 21 सौ रूपए
शेखर सुमन
देवघर। विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नारायण दास ने नामांकन दाखिल कर स्थानीय केकेएन स्टेडियम पहुंचे। जहां आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह,भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस मौके पर नामांकन रैली को को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी व झामुमो की सरकार पर जमकर बरसे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान में नफरत बैठा है। हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके एक मंत्री इरफान अंसारी ने मां समान बहन सीता का अपमान किया है। सीता सोरेन शिबू सोरेन की पुत्रवधू व हेमंत सोरेन की मां समान भाभी है। केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रावण ने माता सीता का अपमान किया था तो वंश का विनाश हो गया था और लंका जल गई थी। हेमंत ने भी बहन सीता का अपमान किया है। हम कांग्रेस, राजद व झामुमो की पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे। उन्होंने सवाल भरे लहजे में कहा कि आज झारखंड के संथाल परगना इलाके में अंकित, रूबिया पहाड़िया जैसे बहन बेटियों क्या हाल हुआ। आज संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए माया के भ्रम जाल में फंसकर पहले शादी करते हैं और जमीन हड़पकर उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देते हैं। आज झारखंड में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। राज्य में 7400 से ज्यादा दुष्कर्म की घटना घटी है। आप कब तक चुप बैठोगे। आज झारखंड में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं और कानून व्यवस्था चौपट है। बाबा का तीसरा नेत्र खुल जाएगा तो यह सरकार जल कर भस्म हो जाएगा। उन्होंने मैया सम्मान योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज चुनाव आया है तो महिलाओं को एक हजार का प्रलोभन दिया जा रहा है। पांच साल हेमंत सोरेन की सरकार क्यों चुप बैठे रही। चुनाव देख वोट के लोभ में यह काम किया है। मैं अतिथि नहीं बलिक मामा के हैसियत से वादा करता हूं कि सरकार बनी तो हर माह की 11 तारीख को बहन बेटियों को 21 सौ देने का काम किया जाएगा। सभा में भाजपा प्रत्याशी नारायण दास को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो महिला सम्मान के तहत हर पर्व में दो गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का काम किया जाएगा। हम गैस सिलेंडर भी सस्ता देगें। हर मां पांच सौ गैस सिलेंडर में देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि 2 करोड़ गरीबों के लिए पक्का मकान व 21 लाख बहनों को फ्री में मकान बनाकर देने का काम किया जाएगा। साथ ही बालू भी फ्री में दिया जाएगा। झामुमो, कांग्रेस व आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि राजद के कुंभकरण 12 माह खाते कहते हैं। यह पत्थर, गिट्टी, बालू, कोयला व गरीबों का राशन भी खाने का काम किया है। हेमंत सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत दिए गए अनाज को गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने हर घर नल जल योजना के तहत जो राशि दी थी वह भी खा गए। यह सरकार मनरेगा की मजदूरी खा गई। आज उनके नेताओं के घर से 350 करोड रुपए बरामद हुए हैं। यह पैसा झारखंड के गरीबों के हैं। हेमंत सरकार झूठ की बुनियादों पर बनी है। यह सरकार हर साल 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा कर आई थी, लेकिन वह पूरा नहीं कर सकी। वोट बैंक की राजनीति में उत्पाद सिपाही की दौड़ कर दी और राज्य के 19 बच्चों को वर्दी तो नहीं कफन देने का काम हेमंत सोरेन सरकार ने किया है। इतना ही नहीं बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम राज्य की जनता करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य में रिक्त पड़े 2.87 लाख पदों को भरने की प्रक्रिया पहले कैबिनेट से ही शुरू कर दी जाएगी। साथ ही बेरोजगारों को दो हजार रुपए प्रत्येक माह देने का काम किया जाएगा। भाजपा के पांच प्राण हैं, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। आज हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने का काम करती है। जिसे हमारी सरकार बनी तो बाहर निकलने का काम करेंगे। झारखंड की तस्वीर और तकदीर भी बदलने का काम भाजपा की सरकार करेगी। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने देवघर विधानसभा की जनता से कहा जिस प्रकार आप दो बार अपने भाई अपने बेटा नारायण दास को विजय हासिल दिलवाई इस बार भी भारी मतों से एनडीए प्रत्याशी को विजय दिलाए।
अब समय आ गया है झारखंड से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का जिस प्रकार झारखंड सरकार मैया योजना के नाम पर मां बहन को थमने का काम कर रही है यह मैया योजना नहीं सास पुतोह को लड़ने वाली योजना है जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तब से झारखंड में कुछ विकास नहीं हुआ खाली घोटाला ही घोटाला हुआ युवाओं को थमने का काम हुआ महिलाओं को थमने का काम हुआ बहनों को थमने का काम हुआ जिस उद्देश्य से यह सरकार सत्ता में आई थी एक भी झारखंड सरकार अपना वादा को पूरा नहीं किया। पूर्व सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को नाम बदलकर काम करने का कार्य किया मैं आप सभी देवघर विधानसभा की जनता से यही कहने आया हूं आप अपने प्रत्याशी अपने भाई नारायण दास को कमल फूल छाप में वोट देकर भारी मतों से उन्हें विजय बनाए। वहीं मौके पर विधायक प्रत्याशी नारायण दास ने कहा आप सभी जिस प्रकार मुझ पर विश्वास करके दो बार विधायक बनाया आशीर्वाद दिया आप लोग के आशीर्वाद से मुझे इस बार फिर आपके विधानसभा देवघर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगा इस बार फिर मुझे आप लोग आशीर्वाद दे और जीतने का काम करें मैं आप लोग का भाई हूं बेटा हूं सेवक हूं।आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप सभी एक-एक कार्यकर्ता एक-एक जनता जनार्दन की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है विधायक नारायण दास बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रत्याशी के रूप में देवघर अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया और वहां से निकालकर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जन सैलाब के साथ देवघर स्टेडियम पहुंचे पहुंचने के बाद सभी कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन से जीत का आशीर्वाद लिया।
इस नामांकन एवं जनसभा में प्रवासी प्रभारी बिहार के विधायक सचेतक आलोक रंजन झा,बिहार भाजपा नेता विकास कुमार,आजसु के ध्रुव शाह, महेश राय,राजा साहनी,जनता दल यूनाइटेड के सतीश कुमार, लोजपा के ऋतुराज,आदर्श लक्ष्य, कुमार गौरव, लाल मुनी झा,संतोष उपाध्याय, अधीर चंद्र भैया, रीता चौरसिया, नवल राय, कन्हैया झा,चंद्रशेखर खवाड़े,सचिन सुल्तानिया, धनंजय तिवारी, प्रज्ञा झा,विजया सिंह,सुलोचना देवी,राजीव सिंह,अमृत मिश्रा,भूषण सोनी,विनय चंद्रवंशी,उमाशंकर प्रजापति,अंश देव राजपूत, धनंजय खवाड़े, मिथिलेश सिन्हा, ईश्वर राय,संजय राय,जयप्रकाश सिंह,अशोक यादव,राजेश मंडल, रूपा केसरी,सौरभ सुमन,संतोष मुर्मू,आशीष दुबे, दशरथ दास,जगन्नाथ यादव,चंद्रमोरेश्वर यादव, प्रेम राय,अशोक राय, बुधन यादव,अजीत अग्रहरी, सौरभ कश्यप,निशा सिंह,दिलीप सिंह,ममता गुप्ता, अलका सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता एवं देवघर विधानसभा की जनता उपस्थित थे।




