देवघर। साइबर पुलिस के ने गुप्त सूचना पर जिले के 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 04 मोबाइल,04 सिम कार्ड जब्त किया गया है।साथ ही प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 02 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरचपटी के सरोज कुमार दास, उम्र करीब 19वर्ष,सूरज कुमार दास, उम्र करीब 22 वर्ष, दोनों पिता-बीरबल दास शामिल हैं। इस संबंध में साइबर पुलिस ने बताया कि खेरवातरी जंगल के समीप फर्जी बैंक पदाधिकारी कस्टमर केअर पदाधिकारी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे।

उपरांत वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जसीडीह थाना अंतर्गत फुटाबांध जंगल में छापामारी कर दो साईबर अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी कस्टमर केअर पदाधिकारी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी एयरटेल पेमेंट बैंक फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को कॉलकर झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। छापामारी दल में साईबर थाना के पु०नि० नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा,देवीपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० संदीप कृष्णा,साईबर थाना पु०अ०नि० टेकलाल मेहता,छापामारी दल में शामिल थे।



