देवघर। सोमवार का दिन देवघर जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों प्रत्याशियों के नॉमिनेशन के नाम रहा।जहां एक तरफ़ देवघर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नारायण दास और राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान ने मुख्यरूप से नॉमिनेशन किया तो वहीं सारठ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह और महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह तो मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी हफ़िजूल हसन और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने मुख्यरूप से नामांकन किया है।वहीं मौके पर सारठ से भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सारठ की जनता इसबार मुझे हैट्रिक विजय दिलवाएगी,क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।सारठ को अनुमंडल बनवाना मुख्य एजेंडा रहेगा।वहीं मधुपुर में मंत्री हफ़िजूल हसन के नॉमिनेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार राज्य के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव पहुंचे थे जिन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित भी किया और सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच रखते हुए एक बार फ़िर से जेएमएम प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील किया।वहीं चुन्ना सिंह के नॉमिनेशन के बाद डुमरिया स्थित मैदान में एक बड़ी सभा को कल्पना सोरेन मुर्मू ने सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रखते हुए फ़िर से मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया और कहा कि चुन्ना सिंह को भारी मतों से विजय बनाकर हेमंत सोरेन के हांथ को मजबूत करें ताकि राज्य की दबी कुचली,दलित अल्प संख्यक स्वर्ण आदि समाज के सभी जाति वर्ग के लोगों को उनका अधिकार और सम्मान मिले।सभी कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ से प्रत्याशी सहित सभी नेता उत्साहित दिखे।




