हिरणपुर (पाकुड़ ) । लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जोरों से की जा रही है।छठ महापर्व को लेकर खेपी पोखर छठ पूजा समिति एवं सुंदरपुर स्थित छठ पोखर में भव्य सजावट एवं पंडाल निर्माण के लिए समिति द्वारा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इसको लेकर सोमवार को बीडीओ टुडू दिलीप ने छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य विधि व्यवस्था को लेकर समिति के सहदेव साहा एवं सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही तालाब में पानी में बेरिकेटिंग, लाइट व्यवस्था, महिला छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम आदि व्यवस्था पर दिशा निर्देश दी गई।मौके पर पंचायत प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, सचिव अशोक यादव, कनीय अभियंता प्रेम टुडू, अभिषेक गोंड सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।



