गोड्डा : जिला मुख्यालय में फसिया डंगाल केंद्रीय विद्यालय के सामने रविवार को तैलिक साहू समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, पथरगामा के प्रमुख अवधेश शाह, पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलम देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कार्यालय के माध्यम से तैलिक साहू उत्थान समिति संबंधी जिले स्तर के हर प्रकार के कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी इसी कार्यालय द्वारा बैठक आदि के माध्यम से एक ठोस निर्णय लिया जाएगा। ताकि तैलिक साहू समाज का एक अलग पहचान बन सके। उन्होंने यह भी कहा की पिछले कई दशक से तैलिक साहू समाज लगातार राजनीति सहित अन्य कार्यों में विभिन्न प्रकार की समाज सेवाओं में काम कर रही है।पूरे झारखंड प्रदेश में तैलिक साहू समाज का संगठन बना हुआ है, और विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों के अलावे अन्य कार्यों को भी किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महासचिव प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष परमानंद शाह, नागेंद्र शाह, जिला मंत्री मुकेश शाह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज शाह, श्याम शाह, जिला महिला प्रकोष्ठ महामंत्री जूली देवी, परमवीर शाह, परशुराम शाह, अभिमन्यु कुमार, अनुपम कुमार, जितेंद्र शाह, अनमोल कुमार, अजय शाह, राजकुमार शाह सहित दर्जनों तैलिक साहू समाज के सदस्य शामिल थे।



