संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । धनतेरस को लेकर पाकुड़ शहर के ज्वेलरी दुकान सज-धजकर तैयार है। दुकानदारों ने अपने पतिष्ठानों मे विभिन्न रेंज के आकर्षक प्रोडक्ट्स सजा रखे है। सबसे अधिक सरार्फा दुकानों में सोना,चांदी के जेव्लरी के अलावा रत्न जडित ज्वेलरी भी स्टॉक है। ज्वेलरी में कान के बाली, झमके ,नथ मांग टिका, गले की चेन, अंगूठी,पायल के अलावा चांदी के लक्ष्मी -गणेश मूर्ति ,सिक्के सहित कई आईटम दुकानों में उपलब्ध है। धनतेरस आज है। ऐसे में बाजार में सोने चांदी के गहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों कई दिन पहले से ही दुकानों का चक्कर लगा रहे है और गहने को बुकिंग कर के रखे है। बीते एक माह के मुकाबले सोने का भाव 30 से 35 फीसदी बढ़ा है।लेकिन कीमत का कोई असर खरीदारों पर नही पड़ता दिख रहा है। लोग सोने -चांदी के गहनों की खरीदारी कर रहे है। बीते साल जंहा सोने का रेट 59000 से 60 हजार के बिच था। तो इस साल अभी तक 77 और 80 हजार रुपए के बीच देखा जा रहा है। इस साल सोना और चांदी का रेट लगातार बढ़ रहे है। इसके बाद भी लोग जरूरत के अनुसार खरीद ही रहे है। उधर जिले के हिरणपुर में भी धनतेरस को लेकर बाला जी ज्वेलर्स , आदि दुकान सज धज कर तैयार है। मनीष स्वर्णकार बालाजी ज्वेलर्स के दुकानदार ने बताया की धनतेरस को लेकर दुकान में कई प्रकार के ज्वेलरी के आईटम तैयार कराकर रखा गया है। कुछ ग्राहक आने भी शुरू हो गये है। धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी है,उम्मीद है इस साल अच्छा व्यवसाय होगा।



