*●दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं सुनील सोरेन*
*●भाजपा प्रत्याशी के रूप में जामा से सुरेश मुर्मू,जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर और शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन ने नामांकन का पर्चा भरा*
संवाददाता

दुमका।दुमका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में सुनील सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।भाजपा नेता सुनील सोरेन दुमका के पूर्व सांसद रह चुके हैं।पहली बार दुमका विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि 2019 में दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर सांसद बने सुनील सोरेन को 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट वापस ले कर झामुमो से भाजपा में आई सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया था।टिकट कटने के बाद भी सुनील सोरेन पार्टी के प्रति निष्ठावान बने रहे।विधान सभा चुनाव में भाजपा ने भी सुनील सोरेन पर भरोसा करते हुए उन्हें दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया।
भाजपा प्रत्याशी के रूप में जामा से सुरेश मुर्मू,जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर और शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन ने नामांकन का पर्चा भरा।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर दुमका शहर के यज्ञ मैदान में पार्टी की ओर से नामांकन सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा और कलस्टर प्रभारी सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए।



