– राजेंद्र स्टेडियम में सभा के बाद करेगी नामांकन
महगामा प्रतिनिधि गोड्डा / महागामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह आज गुरुवार को यानी 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय से बुधवार को नामांकन पत्र खरीदा। तत्पश्चात महागामा कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन दलों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह शामिल हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की गई। दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दलों के द्वारा एक बैठक रखा गया था। जिसमें मुझे आमंत्रण किया गया था। इस विधानसभा चुनाव में जीत कैसे सुनिश्चित की जाए। इसको लेकर मंत्रणा की गई। साथ ही मुझे टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी जाहिर कर सम्मानित किया गया। कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को नॉमिनेशन का समय तय किया गया है। इसके लिए 24 अक्टूबर को समय सुबह 11 बजे ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में सभा करके नॉमिनेशन करेंगे। उसकी तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। कहा कि मैं पांचों सालों तक जनता के बीच रही हूं। कहते हैं न कि जब परीक्षा आती है, तो लोग पढ़ाई करना शुरू करते हैं। परंतु हमलोग ऐसे विद्यार्थी हैं कि हर दिन हर साल हमलोग अपनी पढ़ाई पूरी करके रखते हैं। विधानसभा के सभी जनप्रियों से यही कहना चाहूंगी कि आप लोगों ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा अटूट रखा है। इस भरोसे पर मैं हमेशा कायम रहूंगी। साथ ही कहा कि यह 5 साल में उन्नति का पहिया जो बढ़ा है वह निरंतर जारी रहेगा। कहा कि आज मैंया सम्मान योजना का लाभ 50 लाख महिलाओं को तीन किस्तों में पहुंच चुका है। साथ ही लोगो का बकाया बिजली बिल की माफी भी हो गई है। कहा कि महागामा में 50 बेड का भी अस्पताल अब पूर्ण होने के कगार पर है। महागामा स्थित डिग्री कॉलेज में भी पढ़ाई जारी है। साथ ही कहा कि किसानों का दो लाख का ऋण भी जल्द माफ कर दिया जाएगा। कहा कि कहा कि चुनाव के बाद और भी कई तरह की विकास की गंगा बहेगी।





