11 सीटें वाम दल और राजद को दी जायेंगी
रांची । झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस झारखंड में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, 11 सीटें वाम दल और राजद को दी जायेंगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। झामुमो और कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर अपनी किस्मत आजमायी थी। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद को 7 सीटें मिली थीं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि झामुमो अपने पास कितनी सीटें रखता है। क्योंकि यह तो तय है कि झामुमो पिछली बार से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ज्यादा सीटों पर चुनाव लडऩे की दावेदारी झामुमो पहले से ही करता रहा है। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पिछली बार से कम सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार होगी।






