पाकुड़। मंगलवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की अनुशंसा से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में 12 आर इ ओ सड़क एवं स्पेशल डिवीजन विभाग से 7 उच्च स्तरीय पुल – पुलिया का निर्माण लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से किया जाना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन जी ने संयुक्त रूप से इन सड़क योजना की आधारशिला रखा आर इ ओ विभाग से हमरूल नदी उच्च स्तरीय पुल से मुख्य सड़क पीरलीपुर तक पथ निर्माण कार्य, लखनपुर बड़तला रोड से पाकुड़ अंडर ब्रिज तक पीसीसी पथ , पाकुड़ पॉलिटेक्निक रोड से कोला जोड़ा होते हुए बरहाबाद तक, झिकरहटी मुख्य सड़क से माडा पड़ा होते हुए लखनपुर हरिजन टोला तक पथ निर्माण कार्य सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया I मोके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला महासचिव ए गांगुली ,सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, आशरफुल शेख, गुलाम रसूल, जाकिर हुसैन, कमरुल सेख सहित विभागीय पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


