झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के कुल 1,61,686 लाभार्थियों के बीच तृतीय किस्त की राशि किया गया हस्तांतरित
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । रविन्द्र भवन टाउन हॉल में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तृतीय किस्त का भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त शमहेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत,जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना का लाभ 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें और अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने में सक्षम हो सके। वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पाकुड़ जिला अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सालाना 12000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने फ्रॉड से सचेत होने की अपील किया और कहा कि कोई भी योजनाओं को लेकर अगर कोई कॉल करे या OTP मांगे तो लाभार्थी महिलाएं ओटीपी साझा न करें। साथ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरानउपायुक्त ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ग के महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है। प्रतिमाह 1000 रूपए की दर से अबतक जिले में 1,53,578 लाभुकों को दूसरे किस्त का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि आज तृतीय किस्त का भुगतान दिनांक 08-10-204 को जिले के 1,61,686 लाभुक के बीच किया जाएगा, जिसमें राशि कुल लगभग 16.16 करोड़ रुपए है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


