रांची । कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गुरुवार देर शाम गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार राजेश मुंडा के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोग घायल राजेश मुंडा को रिम्स अस्पताल ले गयेए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी और घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


