साहिबगंज । साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया । जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन ने पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों से कई लोगों को बाढ़ शिविरों में पहुंचा चुका है। हेमंत सती ने शंकुतला घाट पर बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं, भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु चारा आदि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और बाढ़ पीड़ितों को पूरी सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक उपाय करें। मौके पर मौजूद पदाधिकारी को निर्देशित किया कि राहत शिविर में लोगों को समय से नाश्ता एवं खाना दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाये रखने हेतु भी उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत शिविर को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


