देवघर। सोनारायठाड़ी क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मणिशंकर ने बुधवार को सोनारायठाड़ी प्रखंड के मोंटू मोड,चंदनपुरा और जरुवाडीह में हेमंत सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक किया। इस क्रम में मोंटू मोड़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि इंडिया गठबंधन का लाभ हर वर्ग, जाति व समुदाय के लोगों को मिल रहा है। बिजली बिल माफी , मैया सम्मान योजना , पशुधन योजना, साइकिल वितरण आदि योजनाओं का लाभ जनता को मिला। इन योजनाओं की जानकारी देने हेतु घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर अब जनता भाजपा के झांसी में आनेवाली नहीं है। इस अवसर पर भौंडा जमुवा मुखिया खुर्शीद अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि फिरोज अंसारी, बिंझा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कलीम अंसारी तारीफ ,ज़ख्मुद्दीन ,अजीज, महफूज, सरजू मरांडी शराफत, रुस्तम ,अलाउद्दीन, शोएब अख्तर, सिराज मियां, जहीरूद्दीन अंसारी, अनुराग आनंद ,कन्हैया यादव ,ईश्वर, संतोष यादव ,नंदलाल यादव ,राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


