संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले युवा सदन के चौथे संस्करण 4.0 में पाकुड़ के लगभग 150 युवाओ का चयन पाकुड़ से हुआ है। उनमें से राजनीति में रुचि रखने वाले इलामी गांव के एक ही परिवार के शाहबाज हुसैन एवं चचेरे भाई सरफराज आलम की चुने जाने से परिवार सहित पाकुड़ में खुशी का माहौल है। लोगों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शाहबाज हुसैन एवं उनके चचेरे भाई सरफराज विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पाकुड़ की दशा एवं दिशा के साथ-साथ सरकार के नाकामियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने में न केवल सफल होंगे बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी सड़क नाली चिकित्साह आदि मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा कर सदन में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। शाहनवाज हुसैन पूर्व में रांची के डोरंडा कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय में मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भी है।शाहबाज हुसैन ने बताया की वें युवा सदन में विपक्ष को भूमिका में अपनी बातें रखेंगे , चाहे प्रश्न पत्र लिक का मामला हो या भ्रष्टाचार का, या फिर सरकार के नाकामियों का हर बात को बारीकी से से रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवा पढ़ लिखकर बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए नहीं है वह काम की तलाश में है । रोजगार की दिशा में वे सदन को युवाओं की पीड़ा रखेंगे।मालूम हो कि युवा सदन राज्य भर के युवाओं में राजनीतिक प्रतिस्पर्धाका एक बेहतर प्लेटफॉर्म है । जिसमें युवा अपनी राजनीतिक करियर बनाने की शुरुआत कर सकते हैं।कार्यक्रम में झारखंड के प्रमुख मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


