लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) । वन विभाग ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर तालपहाड़ी गांव में छापामारी कर 10 बोटा लकड़ी जप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि तालपहाड़ी के गांव में लकड़ी माफिया द्वारा लकड़ी का बोटा को एकत्रित कर रखा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम फॉरेस्टर बबलू देहरी, वनरकक्षी सुनील कुमार साहा, नीलू निकउद्दीन किस्कू ,स्टीफन हेंब्रम, महिलाल मुर्मू तालपहाड़ी गांव पहुंचकर छापामारी कर 10 बोटा कर्म व साल का लकड़ी जप्त किया है। जिसकी कीमत हजारों में है। वही फॉरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि वन प्रबंधन पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गांव पहुंचकर 10 बोटा लकड़ी जप्त किया है ।वन माफिया द्वारा गांव में लकड़ी को एकत्रित कर रखा गया था। जिसे रात्रि में गाड़ी के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के फिराक में थे लेकिन वन माफिया के मनसूबे पर पानी फिर गया। लकड़ी को जप्त कार्यालय लाया जा रहा है। साथ ही कहा कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की जाएगी। इस तरह के कार्यवाही से वन माफिया में हड़कंप मची हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


