गोड्डा : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान मंगलवार को विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में विभिन्न संकाय के टॉपर तथा शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में महिला महाविद्यालय गोड्डा की हिंदी वरीय प्राध्यापिका सह राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नूतन झा को “मुक्तिबोध के काव्यों में प्रगतिशील चेतना” विषय पर शोध के लिए महामहिम राज्यपाल सह कुकाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार के हाथों पीएचडी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


