नाला( जामताड़ा)। भाजपाईयों ने नाला पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न जगहों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की। इस अवसर पर सबों ने प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्मवाद, मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान सबों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नाला मंडल के मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी,नाला विधानसभा विस्तारक अंकुश वर्णवाल, उपाध्यक्ष काजल बाउरी,कैलाश मंडल, पानेश्वर किस्कु, सुमन टुडू,संतोष राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


