देवघर। सोमवार को अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी के द्वारा देवघर के पुराना मीना बाजार स्थित निजी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर देवघर जिला
व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन भारती को बनाया गया है। मौके पर चंद्रमोहन भारती को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पार्टी के वरीय अधिकारियों ने बताया कि देवघर जिला के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन भारती को बनाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन भारती की लगनशील मेहनत और लगातार समाज के बीच रहने वाले इन्हें पार्टी द्वारा यह बहुमूल्य पद इन्हें सोपा गया है। पार्टी आशा करती है की चंद्र मोहन भारती हमेशा संगठन को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मौके पर चंद्रमोहन भारती ने कहा कि अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी द्वारा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझपर इतना भरोसा जताया है तो मैं खुद पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। और व्यवसाय से संबंधित किसी भी कठिनाई होने पर हर संभव मदद पहुंचने का प्रयास करूंगा। वही इन्होंने जिला अध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी का शुक्रिया अदा किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


