देवघर संताल एक्सप्रेस:- मंगलवार को डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय,जसीडीह,राष्ट्रीय सेवा योजना, यूनिट-1 की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सभागार भवन में क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित प्रश्न क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए। इस प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज मास्टर के रूप में गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश्वर मढपति ने भूमिका निभाई।भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यकर्मों का उल्लेख करते हुए सभी स्वयंसेवक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक निशान्त ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण चौधरी ने स्थापना दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों को प्रकट करने के साथ साथ उस पर अमल करने की प्रवृत्ति लानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य हिमांशु शेखर दुबे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्व में उनकी भूमिका अहम है, इसीलिए शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करने का प्रयास करें। मंच संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष अनन्त कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र दायित्व की भावना की जागृति सर्वप्रथम अपने परिवार एवं समाज के साथ प्रारंभ करनी होगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर राजेश्वर मढपति, संतोष कुमार सिंह, भावना भारती, डॉ किशोर कुमार झा, शंकर शरण उपाध्याय, परशुराम प्रसाद राय, चंद्र किशोर चौधरी, महादेव पंडित, शिरोमणि राय, जगदीश प्रसाद यादव एवं जयचंद और महाविद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


