दुमका गांधी मैदान से पार्टी कार्यकर्ता व जनता संदेश लेकर होंगे ऊर्जावान
46 वां झारखंड दिवस संताल परगना प्रमंडल के लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं, उमड़ेगा जन सैलाब: बसंत
बोले:पार्टी हमेशा हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती है
अपने जनप्रिय नेता गुरुजी का भाषण सुनने का सालों भर बेसब्री से पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता करते हैं इंतजार
दुमका ब्यूरो

दुमका। झारखंड दिवस संताल परगना प्रमंडल के लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं। अपने जनप्रिय नेता का भाषण सुनने का इंतजार सालों भर बेसब्री से लोग करते हैं। 2 फरवरी को दुमका में होने जा रहे 46वां झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गुरूजी आवास, खिजुरिया, दुमका में विधायक बसंत सोरेन ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बेहद खास का होगा झारखंड दिवस।पिछले वर्ष परिस्थितियों कुछ ऐसी उत्पन्न हुई की पार्टी इस दिवस को बेहतर तरीके से नहीं माना पाई थी। उन्होंने कहा कि झामुमो 2 फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस कार्यक्रम को काफी गंभीरता से लेती है। मंच से झामुमो पार्टी सुप्रीमो में गुरुजी शिबू सोरेन एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा संदेश दिया जाता है जो पूरे झारखंड में जन जन तक पहुंचता है। पत्रकार द्वारा केंद्र सरकार से बकाया राशि को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ती है। हमेशा हमने मांगने का काम किया है, लेकिन जब किसी को देने में कोई परेशानी होती है तो उसे लड़ कर लेना भी झारखंड मुक्ति मोर्चा भली भाती जानती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का केंद्र के पास राशि बकाया है। बार-बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बकाए राशि की मांग की जा रही है.सीएम ने दिल्ली जाकर भी अपनी बातों को रखा है। उम्मीद है कि इस वर्ष 2 फरवरी के मंच से ठोस निर्णय सीएम द्वारा सुनाया जाएगा।
सीता सोरेन की घर वापसी के सवाल पर क्या कहा बसंत सोरेन ने वापसी को लेकर उन्होंने इसी प्रकार की जानकारी न होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।कोई अप्रोच ना तो सीता सोरेन के द्वारा किया गया है और ना ही हम लोगों के द्वारा।
यहां बता दें कि प्रमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद होती है जो देर रात तक चलता है। मंच पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित संथाल परगना प्रमंडल के सभी विधायक मौजूद रहते हैं। अपने जनप्रिय नेता को सुनने संथाल परगाना प्रमंडल के सभी 6 जिलों से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
प्रेस वार्ता में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे सुपुत्र दुमका के विधायक बसंत सोरेन, जामा की विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी, सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, जिला मीडिया प्रभारी अब्दुल सलाम अंसारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।





