देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर रक्त अधिकोष में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत डेफोडिल्स गार्डन में सनातन फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सनातन फाउंडेशन के संरक्षक सह बांका के प्रबुद्ध समाजसेवी वेदानंद सिंह, चेयरमैन विजय प्रताप सनातन, सचिव सुप्रिति सिंह, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल,कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनंदन झा,सदस्य कृष्ण केशरी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात सभी आगंतुकों द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं निरोग काया की कामना करते हुए.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


