कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को कुंडहित स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा माले लिबरेशन ने शहीद कामरेड बावुधन किस्कू का 23 वां स्मरण सभा मनाया गया। इस दौरान शहीद कामरेड बावुधन किस्कू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला सचिव सुनील राणा ने झंडा फहराया और फूल माला चढ़ाकर नमन किया। इस बीच कामरेड बावूधन किस्कू के इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया गया कि तेज दरार युवा कामरेड बावधान किस्कु को हमने आज के दिन ही सेरेब्रल मलेरिया की वजह से खो दिया था। इस दौरान कुंडहित नाला के गरीब किसानों और संथालों के बीच पार्टी आंदोलन का दायरा और बावुधन के प्रति नेतृत्व विश्वास तेजी से बढ़ रहा था कि वह हमेशा के लिए बढ़ गए अभी संथाल परगना के हमारे आधारों उनकी प्रेरणा युवा है और तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी और आंदोलन के विस्तार की कोशिश में लगे हुए हैं कामरेड बाबूधन किस्कू जल जंगल जमीन किसान मजदूर महिला की बराबरी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले तथा घूसखोरी बिजोलिया तमाम अन्य के खिलाफ लड़ने वाले महानायक थे। कार्यक्रम के दौरान कामरेड बाबू धन किस्कु के लड़ाई संघर्ष तेज दरार को आगे जारी रखने के साथ-साथ लंबी लड़ाई बुलंद करने का विचार किया गया और विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर विजय विधायकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। मौके पर जिला सचिव सुनील राणा, प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा, सुशील मोहाली, सूरज मिर्धा, रोहित राय, तपन राय, ममता राणा, आशा मिर्धा, मानिक गोराई, सुकुमार मिर्धा आदि उपस्थित थे।



