नई दिल्ली । बजाज ऑटो कंपनी की अपकमिंग 2026 बजाज पल्सर 125 को आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप्स पर देखा जाने लगा है। यह अपडेट क्लासिक पल्सर रेंज को 2010 के बाद मिला सबसे बड़ा विजुअल बदलाव माना जा रहा है। हाल ही में सामने आए वॉकअराउंड वीडियो से इस बाइक के डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। बजाज की पल्सर सीरीज भारतीय बाजार में लंबे समय से लोकप्रिय रही है, जिसमें पल्सर 220, 150 और 125 शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने पल्सर 150 को नए फ्रंट फेस और मॉडर्न डिजाइन के साथ अपडेट किया था। अब इसी डिजाइन लैंग्वेज को पल्सर 125 में भी शामिल किया गया है। नई पल्सर 125 में अपडेटेड फेसिया और बदला हुआ हेडलाइट सेटअप देखने को मिलता है। सबसे अहम बदलाव यह है कि इस बाइक को पहली बार एलईडी हेडलाइट दी गई है, जिससे इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसके अलावा बाइक में अब एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में इसकी अपील को और मजबूत बनाते हैं। हालांकि, एलईडी टेललाइट पहले की तरह ही रखी गई है। बाइक के फ्यूल टैंक, साइड पैनल और इंजन काउल पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं, जो इसे फ्रेश लुक देते हैं। हालांकि, इसमें स्प्लिट सीट या स्प्लिट रियर ग्रैब रेल जैसे बदलाव नहीं किए गए हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इल्यूमिनेटेड स्विचगियर और इंजन किल स्विच मिलता है, हालांकि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा नहीं दी गई है। इंजन के तौर पर 124.38सीसी का ट्विन-स्पार्क, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.8 पीएस की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। भारतीय बाजार में यह बाइक होंडा एसपी125 और हीरो ग्लैमर एक्स को कड़ी टक्कर देगी। मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 17-इंच अलॉय व्हील, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


