गोड्डा:- चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव पदाधिकारी परमानंद गुप्ता ने बताया कि आज 15 चैंबर सदस्यों ने नामांकन पत्र लिया है। जिनमें मुकेश कुमार स्नेहा ट्रेडर्स, हीरालाल मंडल मां दुर्गा भंडार, नलिन रंजन ,प्रवीण कुमार भगत पीके ट्रेडर्स, चेतन कुमार दत्ता दत्ता कंप्यूटर,पीयूष कुमार श्री हनुमान ट्रेडर्स , प्रितेश नंदन नंदन पैट्रोलियम, मोहम्मद कामरान शाह ट्रेड्स, प्रीतम कुमार गाड़िया श्री श्याम बुक स्टोर्स, सुधांशु शेखर ठाकुर, मनोज भारती आदर्श बुटीक,अमित कुमार साह विजय किराना,अफसर जमा, विनोद कुमार गुप्ता,विकास कुमार जैन,ने चुनाव की कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी से लिया है। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 21 सदस्यों ने नामांकन प्रपत्र लिया है। 1 दिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए शेष है, और इसका समय 11:00 से शाम 6:00 बजे तक धर्मेंद्र गुप्ता जी के दुकान पर नामांकन फार्म ले सकते हैं। साथ में सह चुनाव पदाधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता एवं सोनू सरफराज भी मौजूद थे।




