फर्जीवाड़े का नया खेल, साइबर ठगों के नए पैंतरे उजागर
देवघर। जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुण्डा थाना क्षेत्र के नैयाडीह और जसीडीह थाना क्षेत्र के पैनी गांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 17 मोबाइल फोन और 23 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न फर्जी तरीकों से ठगी करने की बात कबूली है।
सरकारी अधिकारी बनकर ठगी:
फर्जी सरकारी ब्लॉक पदाधिकारी बनकर लोगों को किसान समृद्धि योजना और मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी। क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एसबीआई बैंक और टाटा कार्ड यूजर्स को फर्जी लिंक या एपीके फाइल भेजकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स लेकर ठगी। एसबीआई बैंक ग्राहकों को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर कार्ड डिटेल्स सीवीवी, ओटीपी, एक्सपायरी डेट लेकर पैसा उड़ा लेना। फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी फोनपे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड बनवाकर ठगी करना। एटीएम बंद होने का डर दिखाकर ठगी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना और एटीएम चालू करने के बहाने ओटीपी लेकर अकाउंट खाली कर देना शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गिरफ्तार आरोपी में सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरड्डा ओ०पी० निवासी डुमरिया गांव निवासी श्याम सुन्दर दास 24 वर्ष पिता सागर प्रसाद दास,मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबगजोरा गांव निवासी विक्रम दास 19 वर्ष पिता राजेश दास,मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया गांव निवासी अमित कुमार 22 वर्ष पिता अनिल मंडल,पसिया गांव निवासी कुन्दन दास 28 वर्ष, पिता बैकुण्ठ दास,पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतनारी गांव निवासी गुलाम जिलानी उम्र 22 वर्ष पिता जियाउल हक,मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतासारे गांव निवासी अख्तर अंसारी 23 वर्ष पिता सलामत अंसारी,करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी गांव के बुढ़ियाबाद टोला निवासी सफाकत अंसारी 30 वर्ष पिता सिकन्दर मियाँ,सरफराज अंसारी 22 वर्ष पिता दाउद मियाँ,सिराज अंसारी 20 वर्ष पिता कबीर मियां,देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनिया गांव निवासी सूरज कुमार दास 27 वर्ष, पिता स्व० महेश्वर दास,कुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूमटाड गांव निवासी अनिल कुमार दास 30 वर्ष पित्ता स्व० मोहन दास,सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीबांध गांव निवासी नितेश कुमार दास 19 वर्ष पिता अशोक महरा,को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया है। 02 गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से प्रतिबिंब पोर्टल में अपलोडेड 11 मोबाइल नंबरों को जप्त किया गया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल नंबर जब्त किए हैं, जो साइबर क्राइम पोर्टल पर अपलोडेड थे।
गिरफ्तार आरोपी पहले भी थे अपराध में शामिल

पुलिस जांच में पाया गया कि मुख्य आरोपी श्यामसुंदर दास के खिलाफ पहले भी साइबर थाना देवघर में केस संख्या-65/20 दर्ज है।





