दुमका। शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुड़ाबहाल के निकट एक टेंपो से 11 पेटी अवैध लॉटरी जब्त की गई है। जिनके ऊपर अजंता बुक स्टोर का नाम चिपकाया गया था। जिसमें दुमका के अंचल अधिकारी अमर कुमार और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार को कार्रवाई की है। करीब 2 से 3 करोड़ रुपये मूल्य की लॉटरी जब्त होने की बात बताई जा रही है। इस मामले में टेंपो चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में ऑटो चालक ने बताया कि उसे अनुपम मुखर्जी नामक व्यक्ति ने फोन कर बस से कार्टून रिसीव कर रानीश्वर पहुंचाने के लिए कहा था। मामले में अंचल अधिकारी सदर प्रखंड दुमका अमर कुमार ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार दास को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लॉटरी से भरा टेंपो दुमका से रानीश्वर जा रहा है। प्रारंभिक जांच में अनुपम मुखर्जी के साथ-साथ दुमका के किसी दीनू नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक की दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुमका में अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन लगातार इस पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। लेकिन, इसके बावजूद भी अवैध लॉटरी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दुमका समेत संताल परगना के लगभग सभी जिलों में यह कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हालांकि समय समय पर प्रशासन द्वारा की जा रही कारवाई से कुछ दिनों के लिए यह धंधा बंद कर दिया जाता है परन्तु कुछ समय बाद पुनः शुरू हो जाता है।
जानकारी के लिए बता दू की कुछ महीने पूर्व एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन को इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का आदेश दिया था । बताया जा रहा है कि सीएम के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कारवाई की जा रही है। बताई जा रही है कि लॉटरी के इस अवैध कारोबार का जाल अंतर प्रांतीय है। बिहार से पेटी में पैक कर लॉटरी बस द्वारा दुमका पहुंचायी जाती है। इससे पूर्व की कार्रवाई से सबक लेते हुए लाटरी माफियाओं ने कारोबार का तरीका बदल लिया, इस बार लॉटरी से भरे 11 पेटी को बस स्टैंड में नहीं उतारा वरन विजयपुर के पास उतारकर ऑटो में लोड कर रानीश्वर प्रखंड पहुंचने की योजना बनाई गई थी पर प्रशासन की सतर्कता से मामला खटाई में पड़ गया। बहरहाल टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के तह तक जाने के लिए पुलिस ने अवैध कारोबार के गुर्गे तक पहुंचने के लिए जांच में तेजी लाने की बात बताई जा रही है।






