साहिबगंज । 108 एम्बुलेंस के जो ज़िले में कार्यरत ईएमटी व ड्राइवर्स का जेड एचएल कंपनी पिछले 3 माह से वेतन नहीं दे रही है। इससे कर्मियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को दर्जनों कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर वेतन दिलाने की मांग को लेकर सदर एसडीओ को आवेदन दिया। कर्मियों ने बताया कि जेडेएचएल कंपनी ने उन्हें 2023 जुलाई और अगस्त को लेकर जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने उन्हें सितंबर 2024 का वेतन भी नहीं दिया है। जीवीके ईएमआरआई कंपनी का टेंडर अगस्त 2024 में ही समाप्त हो गया है। जबकि उक्त कंपनी ने अभी तक जॉइनिंग लेटर भी नहीं दिया है। टेंडर लेने वाली नई कंपनी रजिस्ट्रेशन के नाम पर मनमानी रकम मांगती है। पीएफ व ईएसआईसी की सुविधा भी उन्हें नहीं मिल रही है। कोरोना काल में की गई ड्यूटी का भुगतान भी अभी तक नहीं मिला है। पिछली कंपनी से वेतन मांगने पर एनआरएचएम से भुगतान नहीं होने की बात कहती है। कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान करने, एनएचआरएम से उन्हें स्थायी करने व एनआरएचएम से समय पर वेतन भुगतान करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मियों ने 14 अक्टूबर रात्रि 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मौके पर नीलेश कुमार सिंह, माणिक मंडल, योगेश, राजू ठाकुर, रीना कुमारी, मो राशिद, अशोक, पवन, चंचला हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


