देवघर। साइबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर पाथरौल थाना अंतर्गत पाथरौल उच्च विद्यालय के समीप 01 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार
साईबर अपराधी के पास से 01 मोबाइल 02 सिम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार साईबर अपराधी में देवघर जिले के पाथरौल थाना क्षेत्र के मुन्ना दास पिता राजु महरा शामिल हैं।
पुछताछ में गिरफ्तार किये गये साइबर ठग ने साइबर पुलिस को बताया कि फर्जी फोन पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करता था।उक्त अभियुक्त साईबर थाना काण्ड सं0-31/19 धारा-419/420 /467/468 भा०द०वि० एवं 66 बी/66सी/66डी में आरोपित है। छापामारी दल में साईबर थाना के छठुराम गोंड,पथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग,साइबर थाना आरक्षी आशिष कुमार,रंजन कुमार दास में शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


