राजमहल-साहिबगंज जिले के राजमहल- मंगलहाट मुख्य पथ पर वार्ड नंबर दो के महाजन टोली स्थित गौतम लकड़ी मील में मे गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई.आग लगने के कारण आस-पास अफरा तफरी मच गया.स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी.जानकारी के अनुसार लकड़ी मील में लकड़ी अधिक होने से आग की लपटे काफी दूर तक दुर उठ रही थी. देखते ही देखते आस पास के ग्रामीणों का भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. आस पास के लोगो ने आग मे पानी डालकर आग को बुझाने के प्रयास मे जुट गये.वहीं घटना की सूचना मिलने ही नगर पंचायत से पानी टंकी व दमकल गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचे.दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया.लेकिन आग लगने की घटना मे लकड़ी मील मे रखा इतना लकड़ी जल कर राख हो गया.






